पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को प्रदूषण मुक्त वायु व जल प्रदान कर देश का सबसे स्वस्थ राज्य बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘जैसा कि हमने तंदरुस्तपंजाब 2.0 लांच किया है, हम स्वच्छ हवा और पानी, सुरक्षित भोजन, और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन की शुरुआत करके पंजाब को भारत में सबसे स्वस्थ राज्य बनाने के अपने रास्ते पर हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इस मिशन में आप के समर्थन की उम्मीद है। विश्व पर्यावरण दिवस।’ संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) ने वायु प्रदूषण को इस साल के विश्व पर्यावरण दिवस के विषय के रूप में चुना है। विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को मनाया जाता है। चीन इसका मेजबान देश है।


Download Android App
Download iOS App



