चंडीगढ़ : हेल्पिंग हैंड, ह्यूमन टच’ यानि दूसरो की मदद, मानवीय स्पर्श, के साथ दिल को छूने वाले एक प्रयास के तहत एलांते मॉल में सुविधाओं से वंचित करीब 30 वंचित बच्चों के चेहरे पर आज ढेरों मुस्कान लाई गई। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के पसंदीदा कार्टून करेक्टर सुपरहीरो छोटा भीम से मुलाकात की और आज एलांते मॉल में समर किड्स कार्निवाल के दौरान आयोजित ‘मीट एंड ग्रीट’ सत्र में ढोलकपुर गैंग के सदस्यों से भी मुलाकात की।
अशमन फाउंडेशन के सहयोग से, जो कि सुविधाओं से वंचित बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए समर्पित एक गैर सरकारी संगठन है, एलांते मॉल में इन बच्चों का एक सपना साकार किया गया। इस दौरान उन्होंने छोटा भीम के साथ मिलकर खूब उछल-कूद की, उनके साथ केक काटा, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं, विभिन्न मजेदार भरी गतिविधियों और वर्कशॉप्स में भाग लिया।
इन गतिविधियों में ‘डिग द वेल’, ‘पुट द बिंदी ऑन छूटकी’ और ‘लड्डू मेनिया’ शामिल हैं। मॉल द्वारा बच्चों के लिए क्ले आर्ट, रीसाइक्लिंग आर्ट, ओरेगामी और पेंटिंग पर विभिन्न वर्कशॉप्स आयोजित कर उन्हें एक नया अनुभव प्रदान किया गया।
– अनूप कुमार


Download Android App
Download iOS App



