नाभा : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को नरेन्द्र मोदी पर उनके राष्ट्रवाद के बयानों को लेकर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री कैसे इस पर ‘डींग मार सकते’ हैं जब उन पर और भाजपा पर ‘‘धर्म के आधार पर देश को बांटने’’ का ‘‘भूत सवार’’ है। पटियाला लोकसभा सीट से अपनी पत्नी और कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, ‘‘वह (मोदी) राष्ट्रवाद का मुद्दा उठा रहे हैं।
आप इस बारे में कैसे डींग मार सकते हैं जब आप देश को धर्म और जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं और इसकी धर्मनिरपेक्षता एवं विविधता की ताकत को नष्ट कर रहे हैं।’’ मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक देश कभी भी इस मानसिकता से नहीं चल सकता है कि मेरे बिना कुछ भी संभव नहीं है। सिंह ने मतदाताओं से चुनाव में मोदी और कांग्रेस के बीच चुनाव करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उन्हें निर्णय करना है कि कौन देश और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित रख सकता।


Download Android App
Download iOS App




