पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायूड को पत्र लिखकर पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट का चुनाव कराने के संबंध में निर्देश देने की अपील की। वेंकैया नायडू यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति हैं। अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘‘चुनाव के आयोजन में विलंब से संस्थान के विभिन्न घटकों में आक्रोश पैदा हो रहा है।’’
विश्वविद्यालय के सीनेट का कार्यकाल 31 अक्टूबर को खत्म हो गया। अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड-19 स्थिति में सुधार का हवाला देते हुए नायडू से अपील की है कि वे विश्वविद्यालय और शहर के प्रशासन को उचित तरीके से समय पर चुनाव आयोजित करने का निर्देश दें।
उन्होंने अपने पत्र में इसका भी जिक्र किया है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और केंद्र सरकार यह महसूस करती है कि कोविड-19 के मद्देनजर चुनाव का आयोजन सही नहीं है तो इस पर उनका कहना है कि स्थिति में सुधार हो रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में संसदीय, विधानसभा और शहरी और ग्रामीण इकाइयों के चुनाव आयोजित हुए हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी उप राष्ट्रपति से अपील की थी कि वे यूनिवर्सिटी प्रशासन को तत्काल चुनाव आयोजित करने का निर्देश दें।


Download Android App
Download iOS App



