पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अचानक ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने उनके मोहाली स्थित फार्महाउस मिलने पहुंचे । मुख्यमंत्री बनने के बाद चन्नी की यह कैप्टन से पहली मुलाकात होगी । कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चन्नी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम और बेटे की शादी से भी दूरी बना रखी थी। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी मुलाकात का एजेंडा सामने नहीं आया है। लेकिन अचानक इस मुलाकात ने पंजाब की सियासत को गर्मा दिया है।
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर तक के दायरे में बीएसएफ को बड़े अधिकार दिए जाने के मसले पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।
हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर तक के दायरे में बीएसएफ को बड़े अधिकार दिए जाने के मसले पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है। कैप्टन कर चुके हैं चन्नी की तारीफ
मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निजी हमला बोला लेकिन वे चन्नी की कई मौकों पर तारीफ कर चुके हैं। कैप्टन ने चन्नी को बेहतरीन और पढ़ा-लिखा मंत्री बताया था। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा था कि चन्नी को गृह मामलों की समझ कम है।
चन्नी सरकार के फैसलों से खफा सिद्धू
चन्नी सरकार ने इकबालप्रीत सिंह सहोता को राज्य का डीजीपी का कार्यभार सौंपा। वरिष्ठ वकील एपीएस देओल को महाधिवक्ता बनाया। सिद्धू इन दोनों फैसलों से बेहद खफा थे। यही वजह है कि उन्होंने अचानक प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर हाईकमान को भी चौंका दिया था। अभी तक सिद्धू ने इस्तीफा वापस नहीं लिया है और न ही हाईकमान ने कोई फैसला किया है। इस बीच सिद्धू ने बिजली के मुद्दे पर चन्नी सरकार को घेरा।
इस मुद्दे पर कैप्टन व चन्नी कर सकते हैं चर्चा
केंद्र सरकार ने पंजाब समेत तीन राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में इजाफा किया है। इसके बाद से प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने जहां एक ओर इसे राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखल बताया तो वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने फैसले की तारीफ की। पंजाब में पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किमी के दायरे में बीएसएफ को कार्रवाई की अनुमति थी लेकिन अब यह दायरा 50 किमी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि चन्नी कैप्टन से इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



