हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सोमवार को यहां से 45 किलोमीटर दूर ब्यास स्थित राधा स्वामी सत्संग मुख्यालय पहुंचे और पंथ प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों (Gurinder Singh Dhillon) से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे पहुंचे और वहां ‘लंगर’ में भाग लिया तथा राधा स्वामी पंथ मुख्यालय के पुस्तकालय सहित प्रमुख जगहों का दौरा भी किया।देश के शीर्ष नेता समय-दर-समय पंथ मुख्यालय आते रहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस साल मार्च में राधा स्वामी सत्संग ब्यास का दौरा किया था।पंथ के देशभर में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं।


Download Android App
Download iOS App



