बीते दिनों भारत ने जी 20 की बैठक कर पूरी दुनिया को बता दिया की भारत किसी से कम नहीं है। 9 और 10 सितंबर दुनियाभर के सभी बड़े नेताओं का जमावड़ा देश की राजधानी दिल्ली में लगा, जिसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आपने भी देखें होगे। अब आज के खबर मे हम आपको एक वीडियो दिखाने वाले है, जिसे देखने के बाद आप भी कहेगें ‘क्या एक्सप्रेशन दिया है ऑस्ट्रेलियाई पीएम की पत्नी ने’। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

9 और 10 सितंबर को दुनियाभर के सभी बड़े नेताओं के साथ ऑस्ट्रेलियाई पीएम और उनकी पत्नी भी भारत आई थी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज जी-20 में शामिल होने के लिए अपनी पत्नी जोडी हेडन के साथ मौजूद देखें। प्रधानमंत्री अल्बनीज ने जी-20 के सभी बैठको में हिस्सा लिया था। इस बीच अल्बनीज और उनकी पत्नी जोडी हेडन ने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की जिसका वीडियो अब सभी जगहों पर वायरल हो रहा है।
Her expressions 😂😂 pic.twitter.com/kjMRiOqMka
— Mr Sinha (@MrSinha_) September 10, 2023
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने वाले अकांउट का नाम @MrSinha_ है। वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ उनकी पत्नी जोडी हेडन भी आपको नजर आ रही होगी। कुछ सेकेड़ के क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही अल्बनीज अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी के पास पहुंच कर उनको गले लगाया। दोनों को गले लगता देख जोडी हेडन ने कुछ ऐसा एक्सप्रेशन दिया की ये वीडियो वायरल हो गया।



वीडियो वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया युजर ने कमेंट किया। वीडियो के नीचे एक युजर ने लिखा “देख रहे हो भाई मोदी जी को”। एक और यूजर ने लिखा “हो सकता है कहना उचित न हो लेकिन उनका एक्सप्रेशन हॉट हॉट है”। इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा “मुझे उसके एक्सप्रेशन बहुत पसंद हैं”।


Download Android App
Download iOS App



