लुधियाना-अमृतसर : विवादित सिख धर्म प्रचारक संत बाबा रंजीत सिंह ढंढरिया वाले को घेरने के लिए दमदमी टकसाल और अन्य धार्मिक नेताओं की कोशिशें जारी है। आज सिख पंथ से जुड़े कुछ लोगों ने रंजीत सिंह ढंढरिया वाले के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए पुलिस तक अप्रोच की है।
सिख संगठनों के चुनिंदा लोग श्री अकाल तख्त साहिब और इसके जत्थेदार के प्रति की गई गलत टिप्पणियों का मामला कानूनी रूख अख्तियार करने जा रहा है और इसी मामले पर कई सिख संगठन भडक़े हुए है।
भाई ढंढरियावाला और उसके नजदीकी साथी विक्रम सिंह बब्बेहाली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस कमीश्रर डॉ सुखचैन सिंह गिल को पंथक आगु और शिरोमणि कमेटी धर्म प्रचार कमेटी सदस्य भाई अजायब सिंह अभियासी, शिरोमणि कमेटी सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका की मोजूदगी में प्रो. सरचांद सिंह और शमशेर सिंह जेठूवाल द्वारा शिकायतें दी गई।
इस अवसर पर आगुओं ने विरासती मार्ग पर बने बुतों को तोडऩे के मामले में शामिल सिख नौजवानों को बिना शर्त रिहा करने की भी मांग की। मीडिया से बातचीत करते प्रो. सरचांद सिंह और एडवोकेट सियालका ने कहा कि पुलिस कमीश्रर ने उनकी शिकायतें बहुत ध्यान से सुनी और उन्हें आस है कि पुलिस भाई ढंढरियावाले के खिलाफ बनती कार्यवाही करेंगी।
स्मरण रहे कि इसी बारे में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भाई रंजीत सिंह ढंढरियावाले और उनके साथी विक्रम सिंह बब्बेहाली के विरूद्ध सिख संगत से मिली शिकायतों के उपरांत जांच के लिए एक उच्च स्तरीय विद्वानों की जांच कमेटी बनाई थी लेकिन ढंढरियावाला उनके सम्मुख पेश नहीं हुआ, इस पश्चात अब विरोधी उनको कानून के शिकंजे में कसने के लिए डटे हुए है। उधर रंजीत सिंह ढंढरियावाले ने सोशल मीडिया के जरिए स्पष्ट किया हुआ है कि वह किसी भी जांच कमेटी के सम्मुख पेश नहीं होंगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



