कांग्रेस को पंजाब में 2019 में गठबंधन की जरूरत नहीं : अमरिंदर 

Summary :

NULL

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में किसी गठबंधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस अपने बूते चुनाव जीतने में सक्षम है। पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति समर्थन ‘पूरी तरह’ खत्म होने का दावा करते हुये अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी भी मौके पर नहीं कहा है कि वह राज्य में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन के लिए तैयार हैं।

पंजाब में जन भावना का हवाला देते हुये उन्होंने कहा कि अगले साल संसदीय चुनाव के लिए पार्टी को कोई गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने रिकार्ड अंतर से गुरूदासपुर और शाहकोट सहित पंजाब में हाल के सभी चुनावों में जीत दर्ज की है। अमरिंदर ने जोर देकर कहा, ‘‘कांग्रेस को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कोई गठबंधन करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह अपने बूते चुनाव जीतने में सक्षम है।’’ हालांकि, उन्होंने दोहराया कि चुनाव-पूर्व गठबंधन पर अंतिम निर्णय कांग्रेस आलाकमान लेंगे ।

Desk Team