कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर हुई फेल : संजय सिंह

NULL

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने पंजाब सरकार को लताड़ते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल हो रही है और पंजाब में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा की जा रही लूटखसूट बर्दाश्त नही की जाएंगी और आम आदमी पार्टी अपने विरोधी पक्ष की भूमिका को बखूबी से निभाएंगी। जिक्रयोग है कि संजय सिंह आज लुधियाना के अदालती परिसर में पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया  द्वारा दायर किए गए मानहानि केस में पेशी भुगतने के लिए आए हुए थे। इस मौके पर वो मीडिया से रु-ब-रु हुए और उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने मजीठिया के ऊपर दिए गये बयानों पर कायम है। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा की आम आदमी पार्टी अपनी विरोधी पक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा रही है। अभी माइनिंग घोटाला में एक मंत्री का नाम सामने आया था हमारी इस पर लगतार आंदोलन कर रही है और विधायकों ने अपनी गिरफ्तारी दी है। कांग्रेस सरकार हर फ्रं ट पर फेल हुई है। कैप्टेन अमरिंदर सिंह अपने वादों को पूरा करे बेरोजगारी दूर करे। किसानो के कर्ज अभी तक माफ नहीं हुए। पंजाब में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है लगभग 60 किसान खुदखुशी कर चुके है। मीडिया द्वारा आम आदमी पार्टी की पंजाब में हुई हार के कारण पूछे जाने पर संजय ने जवाब दिया की पंजाब में आम आदमी पार्टी की हुई हार के कारणों को मीडिया में नहीं चर्चा करेगे बल्कि पार्टी आपस में चर्चा कर रही है और बैठ कर सुथार कर रही है। पंजाब में 22 सीटे लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धी है, उन्होने कहा किमैने 2 साल में पूरी मेहनत की पर फिर भी हम लोगों का विश्वास नहीं जीत सके। नगर निगम के होने वाले इलेक्शन पर संजय सिंह ने कहा कि वह अब पंजाब इंचार्ज नहीं है।  हां पर पंजाब के लोगो का नमक खाया है पंजाब के लोग जब जब आवाज देंगे उनके हर सुख दु:ख में साथ खडुंगा।

– सुनीलराय कामरेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।