कांग्रेस नेता लाली मजीठिया शनिवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए और इसके तुरंत बाद उन्हें मजीठा विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।
पूर्व सांसद साधु सिंह की बेटी बलजीत कौर और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव गुरबख्श सिंह भी आप में शामिल हुए।
आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और पार्टी के पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा तथा विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया।


Download Android App
Download iOS App



