पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले यूपी और दिल्ली के लोगों को लेकर की गई टिप्पणी ने कांग्रेस के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। बीजेपी ने पंजाब सीएम के इस बयान को हथियार बनाते हुए कांग्रेस को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया।
दरअसल, रूपनगर में चुनावी रैली के दौरान प्रियंका गांधी के बगल में खड़े होकर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, ‘एकजुट हो जाओ पंजाबियों। यूपी, बिहार और दिल्ली के भइयों को पंजाब में घुसने नहीं देना है, जो यहां राज करना चाहते हैं।’ सीएम चन्नी के इस को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर यूपी और बिहार के लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है। चन्नी के बयान पर प्रियंका गांधी के हंसने को लेकर भी बीजेपी हमलावर है।
बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने चन्नी के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं… ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर?’
मंच से पंजाब के मुख्यमंत्री यूपी, बिहार वालों को अपमानित करते हैं और प्रियंका वाड्रा बगल में खड़े हो कर हंस रही है, तालियाँ बजा रही हैं…
ऐसे करेगी कांग्रेस यूपी और देश का विकास? लोगों को आपस में लड़ा कर? pic.twitter.com/h6TtmvqgZQ
— Amit Malviya (@amitmalviya) February 16, 2022
बीजेपी के आलावा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी के बयान पर अटैक करते हुए कहा, ‘यह बेहद शर्मनाक है। हम किसी समुदाय या व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की टिप्पणियों की निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी का भी यूपी से ताल्लुक है। तब तो वह भी भइया हुईं।’


Download Android App
Download iOS App



