लुधियाना-अजनाला : जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों का वक्त नजदीक आ रहा है तो बदलते मौसम के अनुरूप ही तेजी से सियासत में गर्माहट बढ़ती जा रही है।
पंजाब के सीमावर्ती अजनाला शहर में पूर्व अकाली मंत्री विक्रमसिंह मजीठियां ने कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रिंयका गांधी वाड्रा को इंद्रा गांधी के अकस के रूप में पेश किए जाने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि इस रूप में पंजाबी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने दावा किया कि 1984 में श्री दरबार साहिब पर किए गए कत्लेआम का कांग्रेस के माथे पर लगा कलंक कभी भी नहीं मिट सकेंगा।
मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वैन रवाना
पंजाब के पूर्व मंत्री मजीठियां ने अजनाला के नजदीक गांव गुज्जरपुरा के हलका इंचार्ज जोधा सिंह समरा की अगुवाई में गांव के पूर्व सरपंच मस्सा सिंह और प्रदूमन सिंह 3 दर्जन से अधिक टकसाली कांग्रेसी वर्करों को शिरोमणि अकाली दल (बादल) में शामिल करवाने के अवसर पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के झूठे वायदों से दुखी पंजाब की जनता के साथ-साथ अब कांग्रेस पार्टी के नेता भी सूबे की सत्ताधारी कांग्रेस सरकार से बुरी तरह दुखी है और कांग्रेस पर यह आरोप लग रहे है कि अब तो कांग्रेस में सिर्फ पैसे वालों और धनाढय लोगों का ही बोल बाला है।
मजीठिया ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के कारण कांगे्रसी लीडर महिंद्र सिंह केपी, शमशेर सिंह दूलों और संतोष चौधरी जैसे पार्टी के बड़े नेता भी कांग्रेस से दुखी होकर नाराज चल रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल एक ऐसी पार्टी है जो अपने प्रत्येक कार्यकर्ता का अदब-सत्कार करती है और पार्टी में मेहनत करने वालों को ऊंचे पदों पर भी विराजा है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



