देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वायरस से देश में मौत का आंकड़ दिन पर दिन बढ़ रहा है। इस बीच पंजबा में कोरोना से दूसरी मौत का मामला सामने आया है। अमृतसर में कोरोना वायरस से संक्रमित 62 वर्षीय एक मरीज की यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में रविवार की शाम को मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 से मौत का यह दूसरा मामला है।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पताल की प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता शर्मा ने कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति को नवांशहर के 70 वर्षीय एक निवासी के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ था। पंजाब में अब तक कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आ चुके हैं।
वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1000 के पार हो चुकी है और इस वायरस से अबतक कुल 27 लोगों की जान जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



