‘आप’ विधायक नरेश यादव पर लगे देशद्रोह के आरोपों पर नहीं शुरू हो सकी बहस

Summary :

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव और अन्य के विरूद्ध मालेरकोटला पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले, जिनमें देशद्रोह के दोषों के अतिरिक्त धार्मिक भावनाओं

लुधियाना-संगरूर : दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव और अन्य के विरूद्ध मालेरकोटला पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले, जिनमें देशद्रोह के दोषों के अतिरिक्त धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे है, के संबंध पर आज संगरूर अदालत में जो बहस शुरू होनी थी, वह नहीं हो सकी। इस संबंध में अगली सुनवाई 13 सितबंर पर डाल दी गई है।

स्मरण रहे कि मालेरकोटला में कुराने शरीफ की बेअदबी के मामले में पंजाब पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नरेश यादव व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था ।

हालांकि नरेश यादव ने स्वयं को बेकसूर करार देते हुए सियासी रंजिश के तहत फंसाए जाने की बात रखी थी।

Desk Team