शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्य विपक्षी दल (आम आदमी पार्टी )के नेता सुखपाल खैहरा के खिलाफ रायशुमारी 2020 की हिमायत कर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
पार्टी के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज यहां कहा कि सुखपाल खैहरा पंजाब को भारत से अलग किये जाने के साथ लोगों की भावनायें भड़काकर बड़ यत्नों से हासिल की गई राज्य की अमन शांति के लिये खतरा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल खामोश क्यों हैं। उन्हें पंजाबियों को बताना चाहिये कि वो सुखपाल खैहरा के रूख का समर्थन करते हैं तथा अब तक सुखपाल खैहरा के खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।
शिअद के नेता ने आप पार्टी के विधायकों से सवाल कि कि वे पाक आईएसआई एजेंट गुरपतवंत पन्नू की ओर से तैयार किये गये जनमत संग्रह 2020 का समर्थन करते हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



