लुधियाना-बरनाला : डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों ने आज नेशनल हाईवे जाम करके रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यात्रियों से भरी बस की तोड़फोड़ भी कर दी। यह भी पता चला है कि इस घटना में बस के चालक और एक सवारी को भी कुछ चोटें आई है।
दरअसल डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के विरूद्ध चल रहे केस के संबंध में सीबीआई की अदालत में तारीख पर तारीख और पेशियों के भुगताएं जाने से गुस्से में आएं डेरा प्रेमियों ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया। उन पेशियों के विरूद्ध उन्होंने आज का रोष प्रदर्शन किया।
इस रोष प्रदर्शन के दौरान प्राईवेट कंपनी की सवारियों से भरी बस सड़क पर जाम देखकर किसी दूसरे रास्ते से जाने के लिए घूमी तो प्रेमियों ने गुस्से में आकर तोड़फोड़ कर दी। हालांकि डेरा प्रेमियों की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह ने घटना से अंजान होने की बात कही जबकि बस पर बसी लाठियां और लोहे की राड़ों के कारण काफी नुकसान हुआ है।
बस चालक के मुताबिक बस के कई शीशे और लाइटे तोड़ दी गई। बरनाला के डीएसपी ने इस घटना के संबंध पर कहा कि बस मालिक, चालक और कंडक्टर के बयान के आधार पर बनती कानूनी कार्यवाही अवश्य की जाएंगी और दोषियों को पकडऩे में कोई भी लापरवाही नहीं होगी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



