पंजाब के पटियाला में सोमवार को नशे के खिलाफ पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा चलाए जा रहे अभियान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने पटियाला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। इसके अलावा, उन्होंने नशा तस्करों को भी कड़ी चेतावनी दी।
Punjab में Drug Network का भंडाफोड़, 17.60 लाख नकदी के साथ दो गिरफ्तार
अमन अरोड़ा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नशा तस्करों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वह इस धंधे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उन्हें पंजाब छोड़ देना चाहिए। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कहते हुए उन्होंने नशा तस्करों को जमानत दिलाने वाले गांव के सरपंचों और नंबरदारों को भी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर इन नेताओं ने नशे के कारोबार में मदद की तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
पंजाब पुलिस की सराहना करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल ही में अमृतसर में मंदिर पर हुए हमले के बाद पुलिस ने एक शानदार एनकाउंटर किया, जिससे यह साबित होता है कि जो भी पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करेगा, उसका पंजाब पुलिस मुंह तोड़ जवाब देगी।
अमन अरोड़ा ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस ने नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। यह युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक नशे का कारोबार पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में पंजाब में नशे की तस्करी के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब इस पर कड़ी कार्रवाई हो रही है। अरोड़ा ने बताया कि पिछले समय में विशेष रूप से पिछले कुछ सालों में नशे के तस्करों का एक नेटवर्क बन चुका था, जिसमें कुछ राजनीतिक नेता, पुलिस अधिकारी और ट्रक स्मगलर शामिल थे। इस नेटवर्क ने पंजाब को नशे की गिरफ्त में डाल दिया था। लेकिन अब पंजाब सरकार इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है और नशा तस्करों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



