हाथों की महेंदी भी नहीं सूखी थी कि 2 महीने में कर दिया नवब्याहता का कत्ल

Summary :

बरनाला के तपामंडी इलाके में स्थित गांव महेता में 25 वर्षीय एक नवब्याहता का कत्ल होने की पुष्टि हुई है। यह कत्ल तेज हथियारों के साथ बड़ी बेरहमी से किया गया है।

लुधियाना- तपामंडी : बरनाला के तपामंडी इलाके में स्थित गांव महेता में 25 वर्षीय एक नवब्याहता का कत्ल होने की पुष्टि हुई है। यह कत्ल तेज हथियारों के साथ बड़ी बेरहमी से किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नवनीत कौर पुत्री तारा सिंह निवासी जोगा गांव का ब्याह 2 महीने पहले गांव मेहता में रहने वाले गगनदीप सिंह से हुआ था। 
घटना का पता लगते ही जिला पुलिस प्रमुख बरनाला हरजीत सिंह आईपीएस, डीएसपी रमन इंद्र सिंह देयोल, डीएसपी बलजीत सिंह के अलावा इलाका पुलिस स्टेशन प्रमुख तपा नारायण सिंह भारी फोर्स के साथ मोके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 
जबकि नवब्याहता मृतक लडक़ी के परिवार के मुताबिक ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें फोन के जरिए जानकारी दी गई कि उनकी बेटी को अटैक हुआ है, जिसके चलते यहां आकर देखा तब नवनीत कौर की गर्दन के ऊपर तेज हथियारों से हमला किया गया था। परिवार ने यह भी बताया कि नवनीत की लाश कमरे के अंदर बैड पर खून से लथपथ पड़ी थी। 
उधर मृतका की जेठानी चरणजीत कौर ने बताया कि उसका पति कुलदीप सिंह शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक खेतों में फसलों की देखभाल के लिए बाहर रहता है और उसका देवर गगनदीप सिंह अपने कमरे में सो रहा था, जबकि सास-ससुर भी घर पर ही थे। 
मृतका के तेज हथियारों कत्ल होने की खबर उन्हें सुबह 6 बजे लगी जबकि मृतका के मायके पक्ष के परिवारिक सदस्यों ने ससुराल पक्ष पर बेटी का कत्ल करने के आरोप लगाएं है। फिलहाल पुलिस ने शंका के आधार पर मृतका के पति और जेठ को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है और अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput