धमाकों से दहला पंजाब, पहले जालंधर फिर अमृतसर में आर्मी कैंप के बाहर विस्फोट, 1KM दूर तक सुनाई दी आवाज

Summary :

Explosions in Jalandhar and Amritsar: पंजाब में देर रात दो धमाकों से दहल उठा है। जहां पहले जालंधर में BSF चौक के पास विस्फोट हुआ और एक स्कूटर में आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दूसरा विस्फोट रात करीब 10:50 बजे अमृतसर के छावनी क्षेत्र के पास खासा में हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। Explosions in Jalandhar and…

Explosions in Jalandhar and Amritsar: पंजाब में देर रात दो धमाकों से दहल उठा है। जहां पहले जालंधर में BSF चौक के पास विस्फोट हुआ और एक स्कूटर में आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। दूसरा विस्फोट रात करीब 10:50 बजे अमृतसर के छावनी क्षेत्र के पास खासा में हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Explosions in Jalandhar and Amritsar: ग्रेनेड से हमला करने की आशंका

Explosions in Jalandhar and Amritsar
Explosions in Jalandhar and Amritsar (Source: Social Media)

अमृतसर में भीषण विस्फोट के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार हवा में कुछा उछालते हुए बीएसएफ हेडक्वार्टर की तरफ फेंका इस दौरान दीवार के साथ टकराने के बाद जोरदार धमाका हो गया। आशंका जताई जा रही है कि यह ग्रेनेड से हमला किया गया होगा जिससे गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार पर दरार आ गई है।

FSL की टीम मौजूद

एसपी आदित्य एस. वारियर ने कहा कि पुलिस को संदिग्ध विस्फोट की सूचना मिली और वरिष्ठ अधिकारी छावनी क्षेत्र में तैनात सेना कर्मियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) को गहन जांच के लिए बुलाया गया। FSL की टीम ने घटनास्थल से नमूने और सबूत एकत्र किए। सबूतों को जांच के लिए भेजा गया है जिससे घटना के कारण का पता लगाया जा सके।

Punjab Blast News: स्कूटी में तेज धमाका

Punjab Blast News
Punjab Blast News (Source: Social Media)

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक स्कूटर में आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले बीएसएफ मुख्यालय के अंदर पार्सल देने आया था, लेकिन उसे अंदर नहीं आने दिया गया। इसी बीच वह मुख्यालय से करीब 50 फीट दूर स्कूटी को पार्किंग पर लगा कर अंदर चला गया और तब स्कूटी में तेज धमाका हो गया था।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी हिंसा जारी, भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता की मौत, कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।