लुधियाना-अमृतसर : किसान -मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की सूबा कोर कमेटी की एक विशेष बैठक किसी अज्ञात स्थान पर आज हुई जिसमें सूबा प्रधान सतनाम सिंह पन्नू ने अध्यक्षता की। बैठक में गेहूं की खरीद संबंधी पंजाब सरकार द्वारा खड़ी की जा रही कठिनाईयों के मध्यनजर मजदूरों और किसानों को आ रही मुश्किलों को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
इस बैठक के उपरांत एक प्रस्ताव पास करके फैसला किया गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्रीय मांग पत्र 16 से 17 अप्रैल को विभिन्न इलाकों के डिप्टी कमीश्ररों और एसडीएम के द्वारा भेजा जाएंगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मुश्किलों का हल ना किया गया तो वह 28, 29 और 30 अप्रैल को पंजाब भर के हजारों गांवों और कस्बों में रोष प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार पर होंगी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



