लुधियाना-तरनतारन : सीमावर्ती जिले पट्टी के अंतर्गत कस्बे से दूर स्थित गांव घरियाना में 2 समूहों द्वारा रास्ते के मुददे को लेकर अचानक आमना-सामना होते ही गोलियां चल गई। जिसके परिणाम स्वरूप सुखदेव सिंह पुत्र कुलदीप सिंह के सिर पर गोली लगने के कारण मौत हो गई है और 4 के करीब शख्स जख्मी भी हुए है। जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मौके पर पहुंचकर समस्त इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया और मुकदमा दर्ज करके जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव घरियाना में किसी बात को लेकर दोनों समूहों में आज जमकर झड़प हुई थी। इस दौरान दोनों समूहों द्वारा जमकर गोली बारी की गई। इस गोलीबारी के मध्य एक 20 वर्षीय नौजवान की मौत हुई है जबकि 2 गंभीर जख्मी बताएं जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक गुरूदयाल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गरियाला और गुरपाल सिंह पुत्र शबेक सिंह जो एक दूसरे के पड़ोसी है और घर के बाहर लगती दीवार पर दरवाजा लगाने को लेकर दोनों में आपसी झगड़ा चल रहा था।
गांव के सम्मानित सदस्यों ने एक-दो बार समझाकर इनका आपस में समझौता करवा दिया था परंतु दोनों में आपस में वाद-विवाद चलता रहता था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन वल्टोहा सिंह के प्रमुख हरचंद सिंह ने बताया कि मृतक सुखदेव सिंह का शव सरकारी अस्पताल पटटी स्थित मुर्दाघर में रख दिया गया है और शिकायतकर्ता के बयान आधार पर कार्यवाही की जा रही है। यह भी पता चला है कि दोनों समूहों में ईंटे-पत्थर जमकर चले थे और एक आल्टो कार की भी तोडफ़ोड़ हुई है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



