ड्रग्स केस को लेकर मजीठिया के खिलाफ दर्ज हुई FIR , सिद्धू बोले-पहला कदम ले लिया गया

Summary :

अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में केस दर्ज हुआ है। महौली में एफआईआर दर्ज होने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तो पहला कदम है।

अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया के खिलाफ ड्रग्स मामले में  केस दर्ज हुआ है। महौली में एफआईआर दर्ज होने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तो पहला कदम है। मजीठिया पर पंजाब सरकार द्वारा केस दर्ज कराए जाने के बाद सिद्धू ने मंगलवार को इस मामले में सिलसिलेवार कई ट्वीट किए।
सिद्धू ने कहा कि साढ़े 5 साल बादल फैमिली और कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में करप्ट सिस्टम चलाया, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार अब इस मामले में ईमानदार अफसरों को कमान देने से पहला कदम ले लिया गया है।

अन्य ट्वीट में सिद्धू ने लिखा, जब तक ड्रग माफिया के मुख्य दोषियों को सजा नहीं दी जाती, तब तक न्याय नहीं होगा, यह केवल एक पहला कदम है, जब तक दोषियों को सजा नहीं दी जाती तब तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा, हमें ईमानदार और धर्मी लोगों को चुनना चाहिए और नशा तस्करों और उनके संरक्षकों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, फरवरी 2018 एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर ड्रग व्यापार के मुख्य दोषियों के खिलाफ पंजाब पुलिस अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मैंने 4 साल पहले यह मांग की थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमलवार होते हुए सिद्धू ने कहा, मजीठिया के खिलाफ एफआईआर उन सभी शक्तिशाली लोगों के मुंह पर एक तमाचा है जो मुद्दों पर वर्षों तक सोते रहे।
पंजाब पुलिस ने ड्रग्स मामले में STF की जांच रिपोर्ट के आधार पर अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। माना जा रहा है नेता की गिरफ्तारी अब किसी भी वक्त हो सकती है। बता दें, मजीठिया पर जांच के लिए नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री चन्नी पर दबाव बनाए हुए थे।

Desk Team