पंजाब में संगरूर जिले के लोंगोवाल शहर से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल वैन में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई है। मृत बच्चों की उम्र महज 4 से 6 साल के बीच बताई गई है। घटना के बाद से चालक फरार है। वाहन में 12 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से आठ बच्चों को बाहर निकाल लिया था।
लोंगोवाल स्थित सिमरन पब्लिक स्कूल के बच्चे छुट्टी होने के बाद जब अपने घर वापस जा रहे थे, तभी स्कूल वैन में आग लग गई। जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकास ने मीडिया से कहा कि आग लगने के कारणों की जांच चल रही है और इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिला मुख्यालय संगरूर से 20 किलोमीटर की दूरी पर यह दुर्घटना हुई।
पंथ विरोधी शक्तियों के हाथों में खेल रहे एसजीपीसी के पूर्व मुख्य सचिव- लोंगोवाल
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि यह हादसा लोंगोवाल-सिदसामचार रोड पर हुआ। घटना के वक्त वैन में 12 बच्चे थे। जब वैन में आग लगी तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाल लिया। हालांकि चार बच्चे अंदर ही फंसे रह गए, जिससे उनकी जलकर मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



