लुधियाना के शिवपुरी चौक के निकट शुक्रवार को एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि आग की चपेट में आस-पास की कुछ इमारतें भी आ गईं।
उप संभागीय मजिस्ट्रेट (पूर्व) अमरजीत सिंह ने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल वाहनों को लगाया गया। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है।
फैक्टरी के प्रबंधक नितिन मेहरा ने बताया कि आग लगने के कारण कारखाना में रखा कच्चा माल, तैयार माल और मशीन नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि घटना में इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


Download Android App
Download iOS App



