लुधियाना-संघोल : मामला लुधियाना-चंडीगढ़ रोड़ पर स्थित ब्लॉक खमानो के गांव खमानो खुर्द का है, जहां एक गुरू सिख व्यक्ति द्वारा पिछले 20 सालों से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप खेतों में पानी वाली मोटर के कोठे पर प्रकाश किया गया था, जिसको शिकायत मिलने पर शिरोमणि अकाली दल -अमृतसर के आगु सुखदेव सिंह गंगरवाल द्वारा मामला ध्यान में लाते ही इलाके के शिरोमणि कमेटी सदस्य अवतार सिंह रिया द्वारा समूह कमेटी कर्मचारियों और पुलिस की उपस्थिति में विधिपूर्वक गुरूद्वारा गोबिंदगढ़ साहिब राणवां लाया गया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में बेअदबी जैसी कोई घटना सामने नहीं आई।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



