विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत और मालदीव अच्छे पड़ोसी व मजबूत साझेदार हैं और दोनों देशों पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी है।मालदीव और श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव पर यहां पहुंचे जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ ‘‘फलदायी चर्चा’’ के बाद यह बात कही।
प्रगति के लिए पारस्परिक रूप से निवेश किया
जयशंकर भारत के दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए इन देशों की यात्रा पर हैं।शाहिद के साथ बैठक के बाद जयशंकर ने एक संयुक्त सम्मेलन में कहा, ‘‘हम अच्छे पड़ोसी हैं। हम मजबूत भागीदार हैं। हमने विकास और प्रगति के लिए पारस्परिक रूप से निवेश किया है। हालांकि, साथ ही हम पर क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा की साझा जिम्मेदारी भी है।’’
इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भी मुलाकात करेंगे
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा साझेदारी भी लगातार मजबूत हो रही है।जयशंकर ने कहा, ‘‘एक बार फिर यहां, भारत अपने और इस व्यापक क्षेत्र के लिए मालदीव की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने का सदैव इच्छुक है।’’इससे पहले, मालदीव पहुंचने पर यहां हवाई अड्डे पर जयशंकर का मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।मालदीव में जयशंकर द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। वह राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भी मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



