पूर्व मंत्री सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी, बोलीं- अब किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं

Summary :

डॉ नवजोत कोर सिद्धू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कहा कि कुछ कांग्रेसियों द्वारा कैप्टन के कान भरने के कारण ही नवजोत सिंह सिद्धू को उसके पद से अलग किया गया

लुधियाना-अमृतसर : अमृतसर के विधानसभा हलका पूर्वी में विकास कार्यो का आज उदघाटन करने पहुंचे पूर्व केबिनेट मंत्री और सफल क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ नवजोत कोर सिद्धू ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कहा कि कुछ कांग्रेसियों द्वारा कैप्टन के कान भरने के कारण ही नवजोत सिंह सिद्धू को उसके पद से अलग किया गया। उन्होंने कहा कि सिद्धू आज भी इलाके के विधायक के तौर पर अपना कामकाज देख रहे है। वही नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा हाल ही में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस प्रवक्ता के तौर पर शामिल होने के बाद भी विधानसभा चुनावों का प्रचार ना करने संबंधित पूछे सवाल के जवाब पर नवजोत कोर सिद्धू ने कहा कि इस सवाल का जवाब सिद्धू स्वयं ही देंगे। 
पेशे से कभी चिकित्सक रही डॉ नवजोत कौर सिद्धू ने 2012 की सियासत में आने के लिए इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुई तो तत्कालीन अकाली-भाजपा सरकार ने उन्हें मुख्य संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया फिर वह भाजपा छोड़ कांग्रेस में आ गई तो 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में फिर से विधायक चुनी गई। हमेशा बेखौफ होकर बोलने वाली नवजोत कोर सिद्धू ने कांग्रेस के अंदर चल रही खींचतान के बारे में बात की तो पहले उन्होंने चुप्पी साध ली फिर अपनी ही बात पर नवजोत कोर सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। 
उन्होंने कहा कि अब उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। वह बोलीं कि वह अब सिर्फ समाजसेवी हैं और सोशल वर्कर के  तौर पर पंजाब के लिए लड़ाई जारी रखेंगी। डा. कौर मंगलवार को एक कार्यक्रम में वेरका पहुंची थीं। 
विधानसभा चुनावों में नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा प्रचार न करने पर डा. कौर ने कहा कि सिद्धू अपनी मर्जी के मालिक हैं। वह चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं गए इसका जवाब वह खुद ही दे सकते हैं। सिद्धू अपनी कोई पार्टी बनाने की तैयारी में नहीं है। अभी उनका एरिया अमृतसर पूर्वी है। वह उसी पर ध्यान दे रहे हैं। वह अपने हलके की एक-एक सडक़ बनवाएंगी, जिसके लिए सिद्धू बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके हलके के विकास के लिए पैसा नहीं दिया गया तो वह सरकार के खिलाफ धरना भी देंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कान भरे हैं, इसलिए सिद्धू का मंत्रालय बदला गया था। सिद्धू कांग्रेस के सिपाही हैं और सेवा करते रहेंगे। पंजाब में आई बाढ़ और बटाला पटाखा फैक्ट्री धमाके पर नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से साधी चुप्पी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि अब उनका सरकार में कोई कोई मोह नहीं है। लिहाजा यदि वह सरकार के पास कोई मांग करते भी हैं तो वह नहीं मानी जाती, लिहाजा उन्होंने कुछ भी बोलने से गुरेज ही किया।
– सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput