लुधियाना-खन्ना : पंजाब-राजस्थान सरहद पर कुख्यात गैंगस्टार विक्की गोंडर के पुलिस मुकाबले के दौरान मारे जाने के पश्चात उसके नजदीकी जिगरी यार मनदीप सिंह जगी ने तरनतारन स्थित पंजाब पुलिस की विशेष एटीएस सैल के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह के आगे आत्मसमर्पण किया है। फिलहाल आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आईजी एटीएस द्वारा स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सैल के अधिकारियों को जगी से गहनता के साथ पूछताछ करने के लिए जांच के हुकम दिए है।
स्मरण रहे कि गैंगस्टार मनदीप सिंह जगी विक्की गोंडर का जिगरी यार होने के साथ-साथ पुलिस इनकाउंटर में मारे गए प्रेमा लहौरिया का रिश्तेदार भी है। मनदीप सिंह 2015 से पंजाब पुलिस को वांछित था और लगातार जगी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था। एटीएस के आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त गैंगस्टार मनदीप सिंह जगी कई आपराधिक मामलों में पुलिस को वांछित था। अदालत ने 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
कुंवर प्रताप सिंह ने जगी के पारिवारिक सदस्यों और यार-दोस्तों का भी धन्यवाद किया, जिनकी प्रेरणा से उसने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण किया है। जगी ने आत्मसमर्पण करते साफ शब्दों में कहा कि पिछले समय जो उससे गलतियां हुई है, वह उसे पीछे छोड़ देना चाहता है ताकि उसे अपना भविष्य सुधारने का मौका मिले। इसी लिए वह आत्मसमर्पण कर रहा है।
उधर लुधियाना के नजदीक खन्ना के सीनियर सुपरीटेंड पुलिस नवतेज सिंह माहल सिंह ने दावा किया है कि पंजाब के प्रमुख गैंगस्टार मनदीप सिंह उर्फ डिक्की गिल को पंजाब पुलिस ने हिरासत में लेने की बड़ी सफलता हासिल की है। डिक्की गिल गिरोह प्रसिद्ध गैंगस्टार गेरू बच्चा की मुखालफत में काम करता था। यह गैंगस्टार कत्ल, इरादा कत्ल और कारें चोरी करने आदि के कई आरोपों में शामिल बताया गया है। इसने गेरू बच्चा के साथी अर्जुन के भाई वरूण को भी गोली मारी थी। पुलिस ने इससे एक पिस्तौल, गोलियां, नशीले दवाईयां और चोरी की कार बरामद करने का भी दावा किया है। यह कई अन्य केसों में भी पुलिस को वांछित था। फिलहाल पुलिस को उससे कई अन्य खुलासे होने की संभावना है और पुलिस इसी तफतीश में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



