लुधियाना-सरदूलगढ़ : आज शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब हथियारबंद लुटेरों द्वारा आढ़तिए से लूटने की मंशा के साथ हमला किया गया। इस दौरान लुटेरों ने गोलियां चलाकर आढ़तिए से कैश लूटने की कोशिश की परंतु आढ़तिए द्वारा पास रखी कुरसियों के साथ हमला किए जाने के कारण लुटेरे वापिस भागने को मजबूर हो गए। आढ़तिए की बहादुरी के चर्चे समस्त इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सवा बारह बजे के करीब इलाके के प्रसिद्ध आढ़तिए गोबिंदराम जैन से अनाज मंडी स्थित आढ़त की दुकान पर कैश छीनने केलिए हथियारबंद लुटेरों ने धावा बोला। गोविंदराम जैन के मुताबिक लुटेरों ने रिवाल्वर के साथ दो फायर अंदर आकर उनकी तरफ किए और कुछ फायर बाहर भी हुए।
फिलहाल पुलिस लुटेरों की तफतीश में जुटी है। गोविंदराम जैन ने बताया कि वह अनाज मंडी में स्थित एचडीएफसी बैंक से कैश लेकर अपनी दुकान पर पहुंचा ही था कि पीछे से कार पर सवार दो लुटेरों ने दुकान के अंदर दाखिल होते ही फायरिंग शुरू कर दी और उससे नकदी की मंाग करने लगे। उसने और उसके पिता ने भी हिम्मत करके लुटेरों पर कुर्सियों से धावा बोल दिया। शोर शराबा पडऩे से लुटेरे घबराकर दुकान के बाहर हवाई फायर करते हुए भाग निकले।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार और करियाना यूनियन के प्रधान सतपाल जिंदल ने प्रशासन से मांग की है कि आने वाले दिनों में गेहू की खरीद करने के लिए दुकानदारों को बड़ी रकमों का लेन-देन करना पड़ता है और सरेआम ऐसी घटना होने के कारण समस्त इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल व्याप्त है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



