लुधियाना : पिछले 2 दिनों से पंजाब के औद्योगिक नगर लुधियाना में विभिन्न भाषाई अखबारों से वास्ता रखने वाले फोटो जर्नलिस्टों की वन थाउजेंड वर्डस भव्य प्रदर्शनी आज फिरोजपुर रोड़ स्थित गुरूनानक भवन में इस वायदे के साथ संपन्न हो गई कि अगले बरस जल्द मिलेंगे। इस प्रदर्शनी के समापन समारोह के दौरान जहां पंजाब भर के अलग-अलग हिस्सों से लोगों का हुजूम उमड़ा वही लुधियाना के अधिकांश शिक्षण संस्थानों की युवा छात्राएं भारी संख्या में फोटो मुख्य पत्रकारों के हुनर को देखने के लिए पहुंची।

विदाई समारोह के मुख्य मेहमान पुलिस कमीश्रर डॉ सुखचैन सिंह गिल ने प्रबंधकों की ऐसी प्रेरणादायक प्रदर्शनी का विस्तार करने की एक सफल कोशिश पर बधाई दी और आशा प्रगट करते हुए कहा कि समय की जरूरत है कि ऐसी और प्रदर्शनियों का आयोजन सूबे भर में होना चाहिए। इस दौरान मुख्य मेहमान इनकम टैक्स कमीश्रर बिनय कुमार झा ने संबोधित करते हुए जहां प्रदर्शनी को देखने उपरांत फोटो जर्नलिस्टों की प्रशंसा की वही उन्होंने कहा कि वैसे तो एक हजार शब्दों के समूह से एक तस्वीर बेहतर है किन्तु यहां पर तो विभिन्न भाषाई अखबारों के फोटो जर्नलिस्टों द्वारा 44 अलग-अलग पॉजिटव एंगलों से खिंची गई तस्वीरों का दरिया समाया हुआ है और यह सब अलग-अलग मूड्स के 44 हजार शब्दों का मंथन है।

उन्होंने फोटो पत्रकारों की तस्वीरों को देखकर यह भी कहा कि अलग-अलग रंगों की लकीरों से खींची गई यह तस्वीरें देखने वाले को जीवन के उददेश्य की प्रेरणा देता है। इस प्रदर्शनी को मुख्य मेहमानों के साथ देखने पहुंचे कर्नल एचएस काहलों और गुरुद्वारा दु:ख निवारण साहिब के मुख्य प्रबंधक प्रितपाल सिंह पाली ने भी प्रशंसा की। इस दौरान प्रदर्शनी के यर्थात रूप को देखने के लिए पहुंचे हुए छात्राओं के समूह ने कहा कि इन तस्वीरों ने एक पॉजीटिव संदेश दिया है वही दिल को छू लेने वाले कई मार्मिक क्षणों को भी तस्वीरों में दिखाया गया है जोकि सराहनीय है।

प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले सीनियर फोटो पत्रकार गुरमीत सिंह, कुलदीप सिंह काला, अजय कुमार, अश्वनी धीमान, हिमांशु महाजन, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत वर्मा, हरविंदर सिंह काला, मुनीश कुमार, नीलकमल सोनू, रमेश वर्मा, हरजीत सिंह खालसा, विशाल ढल्ल, विजय चायल, विशाल गर्ग, विशाल बवेजा, कंवलजीत सिंह डंग, नील कमल नीलू, राकेश मोदगिल, सौरव अरोड़ा, सतविंदर बसरा और गुरमिंदर सिंह को मुख्यतिथियों की ओर से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

फोटो : 1- पंजाब के लुधियाना में आयोजित फोटो जर्नलिस्टों की 2 दिवसीय प्रदर्शनी के समापन पर पुलिस कमीश्रर डॉ सुखचैन सिंह गिल और आयकर विभाग के आयुक्त बी एन झा को आगमन पर सम्मानित करते हुए, फोटो पत्रकारों के प्रधान गुरमीत सिंह व वरिष्ठ फोटो ग्राफर धर्मवीर और इंद्रजीत सिंह वर्मा।

छाया : अजय नेपाल 2- डा. सुखचैन सिंह गिल और बी एन झा प्रदर्शनी के चित्रों का अवलोकन करते हुए। छाया : अजय नेपाल 3,4- अलग-अलग शिक्षण संस्थानों से आई छात्राएं प्रदर्शनी को देखते हुए।

छाया : अजय नेपाल 5,6- प्रदर्शनी में लगे चित्रों के साथ सेल्फियां लेते हुए छात्राएं। छाया : अजय नेपाल 7,8- अन्य मेहमानों के साथ समूहिक चित्रों में पदाधिकारी। छाया : अजय नेपाल


Download Android App
Download iOS App



