पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में बिल बांटने गए राज्य सरकार के जल विभाग के एक अधिकारी की स्थानीय लोगों ने पिछले महीने जमकर पिटाई कर दी थी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी । पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि 16 जून को लाभ सिंह (57) मलेरकोटला के बिशनगढ़ गांव में पानी का बिल बांटने गए थे जहां लोगों ने उनकी कथित रूप से पिटाई कर दी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें लुधिनयाना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उनकी मौत हो गयी।
अधिकारी ने बताया कि मनोहर लाल नामक व्यक्ति और उसके परिजनों के साथ बहस के बाद उन पर हमला हुआ जिसका वीडियो वायरल हुआ था।
मलेरकोटला के पुलिस उपाधीक्षक योगी राज ने बताया कि उस वक्त मनोहर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उसकी मौत के बाद उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मनोहर लाल को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है ।


Download Android App
Download iOS App



