पंजाब सरकार ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ वकील गुरमिंदर सिंह को राज्य का नया महाधिवक्ता (Advocate General) नियुक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद घई के AG पद से इस्तीफा देने के बाद यह नियुक्ति की गयी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने नए AG के रूप में सिंह के नाम को मंजूरी दी। बीते वर्ष मार्च में राज्य में सत्ता में आई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार में सिंह तीसरे AG होंगे।
ग्राम पंचायतों को भंग करने के मामले में आप सरकार को उच्च न्यायालय में शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इस मामले के लगभग एक महीने बाद घई ने AG के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक प्रमुख आपराधिक वकील घई ने जुलाई 2022 में AG का पद संभाला था। उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू की जगह ली थी।


Download Android App
Download iOS App



