पंजाब के पर्यटन और संस्कृति मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने आज कहा कि पंजाब सरकार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ड्रीम परियोजना ‘हरिके क्रूज ’ से हुए नुकसान को कम करने के लिए उसकी नीलामी करने का फैसला किया है। ‘ हरिके क्रूज ’ एक बस है , जो जल और थल दोनों में चल ती है , जिसकी लागत 8.62 करोड़ रुपये आयी थी।
इस परियोजना को खराब पहल बताते हुए सिद्धू ने कहा कि हरिके तरन तारण में सिर्फ 10 दिनों के लिए चलाई गयी, जिससे सरकार को केवल 70,000 रुपये की कमाई हुई थी जो उसकी कुल लागत का पांच प्रतिशत भी नहीं है। उन्होंने सुखबीर पर इस परियोजना के लिए किसी नियम का पालन नहीं करने और उसकी व्यवहार्यता की जांच नहीं करने का आरोप लगाते हुये कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री ने सिर्फ अपनी इच्छा को पूरा करने के लिए यह परियोजना शुरू की और इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा है।


Download Android App
Download iOS App



