पुलिस की गिरफ्त से भागे AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, रेप केस में पुलिस ने किया था अरेस्ट

Summary :

Harmeet Pathanmajra News: पंजाब की राजनीति में इस समय भारी उथल-पुथल चल रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर आपसी टकराव खुलकर सामने आ गए हैं। संनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो हाल ही में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं, अब खुद विवादों में घिर गए हैं। Harmeet Pathanmajra News: रेप के आरोप में गिरफ्तारी, फिर फरारी मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस ने हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के थोड़ी ही देर बाद खबर आई कि वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। रिपोर्ट्स के अनुसार,…

Harmeet Pathanmajra News: पंजाब की राजनीति में इस समय भारी उथल-पुथल चल रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर आपसी टकराव खुलकर सामने आ गए हैं। संनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, जो हाल ही में सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं, अब खुद विवादों में घिर गए हैं।

Harmeet Pathanmajra News: रेप के आरोप में गिरफ्तारी, फिर फरारी

मंगलवार सुबह पंजाब पुलिस ने हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के थोड़ी ही देर बाद खबर आई कि वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले। रिपोर्ट्स के अनुसार, पठानमाजरा ने पुलिस पर फायरिंग की और इसी अफरा-तफरी में फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल भी हुआ है।

Harmeet Pathanmajra News
Harmeet Pathanmajra News

Harmeet Pathanmajra: महिला ने लगाए गंभीर आरोप

यह पूरा मामला एक महिला की शिकायत पर आधारित है, जो खुद को विधायक की पत्नी बता रही है। महिला का आरोप है कि हरमीत ने खुद को तलाकशुदा बताकर संबंध बनाए और बाद में 2021 में शादी की, जबकि वह पहले से शादीशुदा थे। महिला ने आरोप लगाया है कि विधायक ने उसके साथ बार-बार शारीरिक शोषण किया, धमकियां दीं और अश्लील सामग्री भेजी।

AAP MLA: राजनीतिक सफर रहा है विवादों से भरा

हरमीत सिंह पठानमाजरा की उम्र 46 साल है और वह पटियाला जिले के संनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को करीब 50 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। उनका राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 1994 में अकाली दल से राजनीति शुरू की थी, इसके बाद वह कांग्रेस, पंजाब एकता पार्टी और मनप्रीत बादल की पार्टी से भी जुड़े रहे। अंत में 2020 में उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थामा।

Harmeet Pathanmajra News
Harmeet Pathanmajra News

Punjab News: सरकार पर उठाए थे सवाल

हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ के मुद्दे पर पठानमाजरा ने अपनी ही पार्टी की सरकार और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को बाढ़ के लिए जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई और उनके इलाके के पुलिस अफसरों को बदल दिया गया।

Harmeet Pathanmajra News
Harmeet Pathanmajra News

पुलिस को कैसे दिया चकमा?

2 सितंबर को हरमीत सिंह ने फेसबुक लाइव करते हुए बताया कि उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और यह एक सोची-समझी साजिश है। उसी दिन उन्हें हिरासत में लिया गया, लेकिन कोर्ट में पेशी से पहले ही वह फरार हो गए। अब पुलिस उनकी तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab Flood Update: बाढ़ में डूबे 1300 गांव, नदियां उफान पर, केजरीवाल ने की मदद की अपील

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।