पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उसे एक मुस्लिम युवक के साथ निकाह करवाने के मामले पर केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। इस मामले की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जो दोस्त अन्य पार्टियों में हैं उन्हें यह कहना चाहिए कि ऐसी घटनाओं का अंत होना चाहिए।
बता दें कि पाकिस्तान में कई दिनों से एक लड़की लापता थी। जब वह सामने आई तो उसका जबरदस्ती इस्लाम धर्म परिवर्तन करवाकर लाहौर के नानक साहिब इलाके में एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कर दी। वहीं, इसी मामले पर उसके परिवार वालो ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है और उन्होंने एक वीडियो में इमरान खान से अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसके अलावा लड़की का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमे उसके जबरन इस्लाम धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा है और उसका नाम जगजीत कौर से ‘आयशा’ रखा जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि मौलवी ने उसकी शादी एक मुस्लिम लड़के के साथ कराई।


Download Android App
Download iOS App



