लुधियाना-पटियाला : पंजाब के महरूम पूर्व मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में पिछले कई सालों से मौत की सजा काट रहे भाई बलवंत सिंह राजोआना को मिलने के लिए आज उनकी बहन बीबी कमलदीप कौर पटियाला जेल में पहुंची।
इस दौरान बीबी कमलदीप कौर ने कहा कि अभी तक सरकार द्वारा लिखित रूप में किसी भी प्रकार का कोई खत या ऐसा कोई आदेश नहीं आया, जिसमें भाई राजोआना की मौत की सजा उम्र कैद में बदले जाने के बारे में कुछ लिखा हो। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें रब्ब पर पूर्ण यकीन है और उनको पूरी उम्मीद है कि भाई राजोआना के पक्ष में जल्द ही कोई फैसला आएंगा।
स्मरण रहे कि भाई बलवंत सिंह राजोआना की मौत की सजा को हाल ही में केंद्र सरकार ने उम्र कैद में बदले जाने की घोषणा की है।
केंद्र सरकार का कहना है कि श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जेलों में बंद सजायाफता कैदियों को रिहा किया जा रहा है और इस सूची में कई पूर्व आतंकियों के नामों के साथ-साथ भाई बलवंत सिंह राजोआना का नाम भी शामिल है जबकि इसी सिलसिले में लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिटटू को उसके परिवारिक सदस्यों ने जमकर परिवर्तित सजा का विरोध किया है।
उनकी दलील है कि एक तो भाई राजोआना ने भारतीय संविधान को मानने से स्पष्ट इंकार किया है और उसने भारत के सूबा पंजाब के मुख्यमंत्री स. बेअंत सिंह की निर्मम हत्या कबूली है। इसी संबंध में राजोआना ने किसी भी प्रकार की न्यायिक पालिका के सामने ना तो अपील की है और ना ही दलील दी है। इसके बावजूद कुछ सियासी लोग अपने-अपने राजनीतिक रोटियां सेकने की खातिर राजोआना को जेल की सलाखों से बाहर देखने का ख्वाब पाले है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



