प्रदर्शनकारी किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत अभी रुकी हुई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब के भाजपा नेताओं के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की।
यहां शाह के आवास पर लगभग 40 मिनट की बैठक में, पंजाब की स्थिति और आने वाले दिनों में किसानों के प्रदर्शन को तेज करने की योजना से निपटने के कदमों पर भी चर्चा हुई।
इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भी मौजूद थे। हालांकि, बैठक की जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि नेताओं ने आंदोलन से निपटने के लिए एक नई रणनीति पर चर्चा की।
किसानों के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली और हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले पांच बॉर्डर प्वाइंट को बंद करने के कारण राष्ट्रीय राजधानी की आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित हो रही है।
32 किसान यूनियनों ने शनिवार को सिंघू सीमा पर 14 दिसंबर को एक दिन की ‘भूख हड़ताल’ करने और किसी भी सकारात्मक संकेत के अभाव में पूरे देश में आंदोलन को बढ़ाने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



