‘ड्रग्स नहीं, दूध को बनाओ ताकत…’, Tarun Chug से मुलाकात के बाद Yo Yo Honey Singh ने पंजाब के युवाओं से की खास अपील

Summary :

Honey Singh Met Tarun Chugh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने मंगलवार को पंजाब के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता जताई और युवाओं से इस बुरी लत से दूर रहने की भावुक अपील की। हनी सिंह ने कहा कि नशे की वजह से पंजाब के हजारों परिवार टूट रहे हैं और युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए और दूध जैसी…

Honey Singh Met Tarun Chugh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने मंगलवार को पंजाब के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता जताई और युवाओं से इस बुरी लत से दूर रहने की भावुक अपील की। हनी सिंह ने कहा कि नशे की वजह से पंजाब के हजारों परिवार टूट रहे हैं और युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाना चाहिए और दूध जैसी अच्छी चीजों को अपनी आदत बनाना चाहिए।

Honey Singh Met Tarun Chugh: पंजाब को फिर से मजबूत बनाने की बात

Honey Singh Met Tarun Chugh (Image- Social Media)
Honey Singh Met Tarun Chugh (Image- Social Media)

हनी सिंह ने कहा कि पंजाब हमेशा से गुरुओं, बहादुरी और मेहनतकश लोगों की धरती रहा है। यहां के युवाओं में ताकत और हुनर की कोई कमी नहीं है, लेकिन नशे की समस्या ने राज्य को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग मिलकर पंजाब को फिर से मजबूत और खुशहाल बनाएं।

इस मौके पर तरुण चुघ ने भी कहा कि पंजाब की असली पहचान उसकी संस्कृति, मेहनत और जज्बे से है। उन्होंने कहा कि राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। उन्होंने हनी सिंह के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि उनका साथ युवाओं पर सकारात्मक असर डालेगा।

Youth Awareness: वीडियो में साथ नजर आए हनी सिंह और तरुण चुघ

Honey Singh Met Tarun Chugh (Image- Social Media)
Honey Singh Met Tarun Chugh (Image- Social Media)

मुलाकात के दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें हनी सिंह और तरुण चुघ साथ बैठकर दूध पीते दिखाई दिए। इस वीडियो के जरिए दोनों ने युवाओं को यह संदेश देने की कोशिश की कि अच्छी आदतें अपनाकर नशे से दूर रहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसकी काफी चर्चा कर रहे हैं।

Punjab Anti Drug Campaign: “अगर मैं लौट सकता हूं, तो कोई भी लौट सकता है”

तरुण चुघ ने कहा कि हनी सिंह का जीवन उन लोगों के लिए एक उदाहरण है, जो नशे की लत से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि हनी सिंह ने अपने जीवन के कठिन दौर को पार किया और फिर से सफलता हासिल की। इसलिए अगर वह वापसी कर सकते हैं, तो कोई भी व्यक्ति इस लत से बाहर निकल सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने हनी सिंह से अनुरोध किया है कि वे अपने गानों और अपने शब्दों के जरिए युवाओं को जागरूक करें। इस पर हनी सिंह ने भरोसा दिलाया कि वह पंजाब को नशे से बचाने के अभियान में पूरी तरह सहयोग करेंगे।

खुद झेल चुके हैं नशे का दर्द

हनी सिंह पहले भी कई बार खुलकर बता चुके हैं कि वह खुद ड्रग्स (Chitta Drugs) के नशे की गंभीर लत का शिकार रह चुके हैं। उन्होंने बताया था कि साल 2014 में उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उन्हें नशा छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। हालांकि इस आदत से पूरी तरह बाहर आने में उन्हें कई साल लगे। लंबे संघर्ष और इलाज के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी को फिर से संभाला।

अब हनी सिंह चाहते हैं कि पंजाब के युवा उनकी गलतियों से सीख लें और अपनी जिंदगी को बर्बाद होने से बचाएं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने परिवार, करियर और भविष्य के बारे में सोचें और नशे से हमेशा दूर रहें।

यह भी पढ़ें: Punjab Free Healthcare Scheme: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।