लुधियाना-कटारिया : गुरू रविदास मंदिर तुगलकाबाद दिल्ली के पुन: निर्माण के लिए सरकार ने 19 अगस्त तक ना किया तो दिल्ली को जाम करके मोदी सरकार की चूल्हे हिला दी जाएंगी, इन शब्दों का प्रकटावा भीम आर्मी के चीफ एडवेाकेट और प्रमुख आगु चंद्रशेखर आजाद ने बहराम में रविदास भाईचारे द्वारा दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरू रविदास महाराज जी के इतिहासिक और प्राचीन मंदिर को तोड़े जाने के विरोध में लगाए गए विशाल धरने के दौरान लोगों को संबोधित करते कहा।
उन्होंने कहा कि भाईचारे के साथ हुए धक्के को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएंगा। इस मोके लगे विशाल धरने पर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास महाराज जी के इतिहासिक मंदिर तोड़े जाने के संबंध में आज पंजाब बंद का आहवान किया गया था। जोकि कटारिया, बहराम और आसपास के इलाकों में भी पूर्ण रूप से बंद दिखा।
धरने में पहुंचे श्री गुरू रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी रजिस्ट्रड पंजाब के प्रधान संत कुलवंत राम भरोमाजरा ने कहा कि अगर सरकार ने गुरू रविदास जी के मंदिर को पुन: निर्माण के लिए कार्यवाही ना की तो धरना अनिश्चितकाल के लिए लगाया जाएंगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांग ना मानी तो 21 अगस्त को संत समाज द्वारा दिल्ली के जंतरमंतर पर अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल पर बैठा जाएंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



