पंजाब के गुरदासपुर जिले में सीमा से कुछ दूरी पर कलानौर के समीप तीन अज्ञात लोगों ने कल रात एक सरकारी ठेकेदार से उनकी कार छीनकर फरार हो गये।
पुलिस ने आज यहां बताया कि लुटेरे हथियार के बल पर कार छीनकर ले गये। उनका अब तक कोई पता नहीं चल सका है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपेंदर जीत सिंह विर्क ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने बताया कि ठेकेदार कलानौर की ओर जा रहा था तभी पीछे से एक कार में आये तीन लुटेरों ने जबरन कार रोकी और कार छीनकर ले गये। लूटी गयी कार की तलाशी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



