भारत-पाक तनाव: फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हमला, तीन घायल

Summary :

पाकिस्तानी ड्रोन हमले से फिरोजपुर में तीन लोग घायल

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में तीन लोग घायल हुए। भारतीय वायु रक्षा ने कई हमले विफल किए। पाकिस्तान लागातर ना-पाक हरकत कर रहा है। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान ने कल भारत के 26 जगहों को निशाना बनाया और ड्रोन, मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तान ने पंजाब के फिरोजपुर में एक पाकिस्तानी ड्रोन ने एक रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एसएसपी फिरोजपुर, भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि इस हमले में तीन लोग झुलस गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि भारतीय वायु रक्षा ने फिरोजपुर क्षेत्र में कई ड्रोन हमले को रोक दिया है।

पाकिस्तान लागातर ना-पाक हरकत कर रहा है। नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन पाकिस्तान के सभी हवाई हमले को भारतीय वायु रक्षा ने नाकाम कर दिया है। बता दें कि जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पड़ोसी देश के ड्रोन देखे गए। जम्मू के सांबा सेक्टर में विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई क्योंकि भारत की वायु रक्षा ने ब्लैकआउट के बीच पाकिस्तानी ड्रोन को हवा में मार दिया था।

इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया। बता दें कि जम्मू और कश्मीर के अखनूर और उधमपुर क्षेत्र,  हरियाणा के अंबाला और पंचकूला क्षेत्र में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया। पंजाब के फिरोजपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ब्लैकआउट लागू किया गया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।