जालंधर में इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में भीषण आग मची, भगदड़ में 14 लोग झुलसे

Summary :

NULL

लुधियाना-जालंधर : अखबारों के शहर के नाम से विख्यात जालंधर के गांव मुबारकपुर शेख स्थित इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम में अचानक शनिवार सुबह आग लग गई। सिलेंडरों के आग पकडऩे के कारण वहां काम कर रहे 14 लोग झुलस गए। इनमें एक महिला भी शामिल है। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को डेढ़ घंटे से अधिक का समय लगा।

घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही मकसूदां के प्रभारी सरबजीत राय मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। घायल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह सिलेंडर गैस रिपेयर करने के गोदाम में काम करते हैं और आज सुबह 10 बजे करीब सिलेंडर रिपेयर दौरान अचानक आग लग गई।

वहां काम कर रहे रामप्रवेश, अनिल, कमलेश, रमेश, धनंजय, भोला, अखिलेश, पूनम, छोटू सहित एक दर्जन के करीब लोग आग में झुलस गए।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team