चंडीगढ़ : हरियाणा के सीनियर आइएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में आरोपी विकास बराला जमानत पर रिहा होने के बाद रविवार को जारी बयान में बराला ने खुद निर्दोष बताया और कहा कि वास्तविकता में इस केस का असली पीड़ित वही है। रविवार को प्रेस नोट जारी कर विकास ने कहा कि आप सब पिछले पांच महीने से उसके बारे में तरह-तरह की बातें सुनी, लेकिन वह पूरी तरह निर्दोष है। वास्तविकता में इस केस का वह ही असली विक्टिम है। विकास ने कहा कि इन पिछले पांच महीनों में उससे एक बार भी उसका पक्ष नहीं जाना गया और बहुत से लोगों ने उसे ही दोषी समझ लिया।
उसके पिता एक राजनितिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और बहुत से राजनितिक दल इसी बात के लिए उसे व उसके पिता की राजनीतिक छवि को खराब करना चाहते हैं। वह शब्दों बयान नहीं कर सकता कि इन पिछले पांच माह में उसकी मां, बहन, परिवार के लोगों पर किस तरह का टार्चर हुआ। जेल से निकलने के बाद विकास बराला ने गाड़ी में कपड़े बदले और सीधा सेक्टर- 44 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां वहां मौजूद थी। विकास ने देव दर्शन के साथ मां के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मां-बेटे एक-दूसरे को गले लगकर भावुक हो गए थे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।
(आहूजा)


Download Android App
Download iOS App



