लुधियाना-तरनतारन : पुलिस स्टेशन खालड़ा के अंतर्गत आते गांव माड़ी कंबोके के रास्ते को लेकर दो समूहों में गोलियां चल गई, जिस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो जाने और 3 की गंभीर जख्मी होने की खबर है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सुखबीर सिंह, पुत्र बाज सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी अनुसार पंजाब के भारत-पाकिस्तान सरहद पर बसे जिला तरनतारन के गांव खालड़ा के अंतर्गत आते गांव माड़ी कंबोके में जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। मृतक के चाचा कारज सिंह के अनुसार विरोधी धड़े ने कल उनकी जमीन के रास्ते को बांट दिया था जबकि आज जब वह रास्ता ठीक करने के लिए मौके पर गए तो 40-50 हथियारबंद लोगों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। कारज सिंह के अनुसार उसके भतीजे सुखबीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हरप्रीत सिंह, निशान सिंह और प्रगट सिंह गंभीर जख्मी है।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के थाना प्रमुख गुरचरसण सिंह अन्य मुलाजिमों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की तफतीश शुरू कर दी है। इस घटना संबंधी एसएचओ गुरचरण सिंह के मुताबिक यह सारा मामला और लड़ाई झगड़ा जमीनी विवाद के कारण हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोषी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



