लुधियाना- जालंधर : पिछले दिनों अखबारों और खेल के नाम से विखयात शहर जालंधर स्थित लेदर कॉम्प्लेक्स में अचानक मिली युवती की लाश के मामले को पुलिस ने हल करने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक कविता को उसके प्रेमी ने गर्दन दबाकर मारने पश्चात जला दिया था। मुख्य आरोपी विशाल और उसके मामे को पुलिस ने गिरफतार किया है। 6 नवंबर को सुबह-सवेरे अद्र्धजली लाश मिलने से दहशत का माहौल बन गया था। मृतक युवकी की लाश के पास पहचान के तौर पर सिर्फ पंजाबी जूतों की जोड़ी प्राप्त हुई थी, जिससे उसके घर वालों ने पहचान जाहिर की।
शादीशुदा कविता अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी विशाल से हुई और विशाल कविता से अपना पीछा छुड़ाना चाहता था परंतु कविता उसके साथ रहना चाहती थी और इसी कारण बला टालने के इरादे से विशाल ने कविता की हत्या करके लाश को जला दिया। विशाल कविता को घुमाने के बहाने पार्क में ले गया था।
जहां उसने उसी के दुपटटे के साथ गला दबाकर मार दिया और इसके पश्चात उसका भाई राजन, मामा रमन कुमार वहां आ गए जिन्होंने लाश को जलाने में सहायत की। लाश को जलाने के लिए ढाई सौ रूपए का पैट्रोल खरीदा था। फिलहाल पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया जबकि तीसरे की छापेमारी जारी है। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



