लुधियाना-मालेरकोटला : 19 साल पहले घटित जस्सी सिद्धू ऑनर किलिंग मामले में आज दोषी मां और मामा को मालेकोटला अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों मुलजिमों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि पुलिस द्वारा 2 दिन के लिए अतिरिक्त रिमांड की मांग की गई थी। परंतु मालेरकोटला अदालत ने इसे नामंजूर कर दिया।
स्मरण रहे कि जस्सी सिद्धू ऑनर किलिंग मामले में उसी के मुलजिम मां मलकीत सिद्धू और मामा सुरजीत बंदेशा को पिछले दिनों अदालत द्वारा 4 दिन पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। कुछ दिन पहले कनाडा पुलिस ने उनको दिल्ली एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस के हवाले किया था। डीएसपी अमरगढ़ पलविंद्र चीमा ने बताया पुलिस ने उनके 2 दिन का रिमांड मांगा था ताकि जस्सी के मां और मामा के लेन-देन खातों की जांच की जा सकें लेकिन अदालत ने 14 दिन का ज्यूडिशयल रिमांड पर संगरूर जेल भेज दिया।
पंजाब ने राजकोषीय हालत की बेहतरी के लिए राहत पैकेज की मांग की
जानकारी के मुताबिक कनाडा में जन्म लेने वाली 25 वर्षीय जसविंद्र कौर उर्फ जस्सी सिद्धू ने पंजाब आगमन पर जगराओं के आटो चालक सुखविंद्र सिंह उर्फू मिटठू से हुए प्रेम के दौरान जिंदगी भर साल निभाने हेतु प्रेम विवाह कर लिया था और जस्सी की इस विवाह के उपरांत 8 जून 2000 में उसकी मां मलकीत कौर और मामा सुरजीत सिंह ने पुलिस स्टेशन अमरगढ़ के गांव नारीके के नजदीक भाड़े के कातिलों से हाथ मिलाकर कत्ल करवा दिया था।
हमलावरों ने जस्सी के पति मिटठू को भी मरा समझकर मोके पर फेंक दिया। इस दौरान मिटठू सौभागय से बच निकला और उसी की जिंदगी का एक ही मकसद बन गया कि वह अपनी जीवन संगिनी के कातिलों को सजा दिलवाकर जस्सी की आत्मा को शांति देंगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



