लुधियाना-अमृतसर : पिछले दिनों पटना साहिब प्रबंधकीय बोर्ड (पीएसएमबी) के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित ने श्री अकाल तख्त साहिब से 5 सिंह साहिबान द्वारा बिहार के मोजूदा मुख्यमंत्री नितिश कुमार की धार्मिक समारोह के दौरान प्रशंसा करते हुए उनकी तुलना गुरू साहिबान के लिए अलंकृत किए जाने वाले विशेषणो द्वारा करने के दोष में तनखाइयां करार दिए जाने के बाद धार्मिक सजा का भुगतान करते हुए आज सचखंड श्री दरबार साहिब में गुरूमति के मुताबिक शुरू कर दी।
इस दौरान अवतार सिंह हित ने गुरू रामदास लंगर हाल में पहुंचकर जहां संगत के झूठे बर्तन साफ किए, वही जोड़ा घर में पहुंचकर संगत द्वारा उतारकर रखे गए जूतों के साफ करने की सेवा भी निभाई। इस दौरान उन्होंने हाथ जोडक़र इलाही कीर्तन का भी श्रवण किया।
पंजाब ने राजकोषीय हालत की बेहतरी के लिए राहत पैकेज की मांग की
अवतार सिंह हित 5 दिन तक श्री दरबार साहिब में और अगले सात दिनों तक तख्त पटना साहिब में रोजाना 1-1 घंटा संगत के झूठे बर्तन और जूते साफ करेंगे।
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि अवतार सिंह हित ने सिख संगत की आस्था और सम्मान को ठेस पहुंचाई है और वह इसी का भुगतान कर रहे है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



