लुधियाना-शाहकोट : पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और हलका शाहकोट से 5 बार विधायक रहे वरिष्ठ अकाली नेता जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ का गांव कोहाड़ा खुर्द में निवास स्थान के नजदीक सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया, मास्टर मोहन लाल, पूर्व अध्यक्ष एसजीपीसी बीबी जगीर कौर, राणा गुरजीत समेत कई सियासी आगु भी उपस्थित थे। स्मरण रहे कि कुछ दिन पहले हार्ट अटैक होने के बाद जत्थेदार कोहाड़ का देहांत हो गया था।
जत्थेदार कोहाड़ की पवित्र देह को अरदास उपरांत उनके पुत्र नायबसिंह कोहाड़ और पौत्र बचित्र सिंह, पवित्र सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अगिन भेंट क ी गई। इससे पहले पंजाब पुलिस के जवान पवन कुमार और साथियों समेत जत्थेदार अजीत सिंह कोहाड़ के अंतिम विदाई के वक्त शोक बिगुल बजाकर 11 बंदूकों के साथ फायर करके सलामी दी गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि अजीत सिंह का बिछोड़ा कभी ना पूरी होने वाली कमी है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह की तरफ से गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने श्रद्धांजलि दी।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अतिरिक्त संत बाबा बलबीर सिह सींचेवाला, गुपिंद्र जीत कौर, गुरप्रताप सिंह वडाला, पदमश्री हंसराज हंस, मनोरंजन कालिया, दलजीत सिंह चीमा आदि ने फूल मालाएं अर्पित की। इस अवसर पर एसएसपी संदीप मलिक, डीएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीसी सुरिंद्र कुमार समेत एसडीएम शाहकोट नवनीत कौर बल और कई अकाली व कांग्रेसी नेता मौजूद थे।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



