लुधियाना-फाजिलका-सुलतानपुर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने सीमावर्ती संसदीय क्षेत्र फिरोजपुर लोकसभा हलके में फाजिलका दोरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि करतारपुर लांघा का काम बड़ी तेजी के साथ चल रहा है।
उन्होंने आशा भी जताई कि यह समस्त कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएंगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में इस लांघा का शुभारंभ करेंगे। वही दूसरी तरफ सुखबीर सिंह बादल की धर्मपत्नी केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री बीबा हरसिमरत कोर बादल आज सुल्तानपुर लोधी में गुरूद्वारा श्री बेर साहिब में नतमस्तक हुई।
इस दौरान शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने उन्हें गुरू घर की आशीष रूपी सिरौपा देकर सम्मानित किया। इससे पहले बीबा बादल सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
उनके साथ एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल के अलावा पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जगीर कौर, डॉ उपेंद्र जीत कौर, पूर्व मंत्री बलविंद्र सिंह भुंदड़ और मनजिंद्र सिंह सिरसा समेत रेलवे के कई उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



